
टेस्ट कप्तानी की भूमिका के लिए उपलब्ध हैं स्टीव स्मिथ : रिचर्ड फ्रायडेनस्टीन

Cricket - Ashes 2019 - Fifth Test - England v Australia - Kia Oval, London, Britain - September 12, 2019 Australia's Steve Smith applauds as Mitchell Marsh walks off after sustaining an injury Action Images via Reuters/Andrew Boyers
मेलबर्न, 20 नवंबर (हि.स.)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शनिवार को जानकारी दी कि टिम पेन के इस्तीफे के बाद स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट कप्तानी की भूमिका के लिए उपलब्ध हैं।
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनुसार, 2017 में क्रिकेट तस्मानिया के एक पूर्व सहयोगी के साथ ‘सेक्सटिंग’ की घटना के खुलासे के बाद पेन ने टेस्ट कप्तान के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अध्यक्ष रिचर्ड फ्रायडेनस्टीन ने स्मिथ के टीम के नेतृत्व करने की संभावना से इनकार नहीं किया।
पेन के इस्तीफे के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्रायडेनस्टीन ने कहा, “टेस्ट कप्तान की भूमिका के लिए कई उम्मीदवार उपलब्ध हैं, स्टीव स्मिथ उन उम्मीदवारों में से एक हैं जो इस भूमिका के लिए उपलब्ध हैं।”
इस साल मार्च में स्मिथ ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की फिर से कप्तानी करने की इच्छा के बारे में खुलकर बात की थी। 31 वर्षीय क्रिकेटर को मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में सैंडपेपर गेट फियास्को में शामिल होने के बाद कप्तान के रूप में हटा दिया गया था।
स्मिथ की कप्तानी पर प्रतिबंध पिछले साल समाप्त हो गया था, हालांकि, उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया, क्योंकि पेन खेल के सबसे लंबे प्रारूप में टीम का नेतृत्व कर रहे थे।
फ्रायडेनस्टीन ने बताया कि वह 2018 में जो हुआ उसके बारे में नहीं बोल सकता लेकिन अगर यह 2021 में होता तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा फैसला नहीं किया होता।
उन्होंने कहा, “मैंने इस मामले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की स्थिति को साझा करना आवश्यक समझा। हम में से कोई भी, निक हॉकले या मैं, 2018 में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर सीधे बात नहीं कर सकते।”