Sun. Sep 24th, 2023

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एम्स दिल्ली जाएंगे


रांची 22 मार्च। चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है।उन्हें दिल्ली भेजा जा रहा है। उनकी किडनी ठीक तरीके से काम नहीं कर रही है।रिम्स में भर्ती लालू यादव के स्वास्थ्य की जांच कर ही टीम ने उन्हें दिल्ली रेफर करने का निर्णय लिया है।
उनके क्रिएटनीन का लेवल 4.6 हो गया है।पहले यह लेवल‌ 4.1 था। लालू प्रसाद यादव का हाथ भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर विद्यापति के अनुसार उन्हें बड़े चिकित्सा संस्थान में बेहतर इलाज के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है।लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने का निर्णय हुआ है। स्वास्थ्य को लेकर लालू यादव के परिजन और उनके समर्थक चिंतित दिख रहे हैं।
उधर चारा घोटाला के एक और सजायाफ्ता डॉक्टर आरके राणा के भी कई अंग ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। मल्टी ऑर्गन फैलियर की शिकायत आई है।