
मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 23 मार्च (हि.स.)। मां की हत्या करने के आरोप में प्रधान नगर थाना की पुलिस ने कलयुगी बेटे को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कलयुगी बेटे का नाम (26) बिक्की उरांव है।
उल्लेखनीय है कि शिमूलबाड़ी का रहने वाला बिक्की अक्सर नशे की हालत में घर पहुँचता फिर अपनी मां सोमानी उरांव को मारता-पीटता था। गत 21 मार्च को एक बार फिर नशे की हालत में बिक्की अपने घर पहुंचा। जिसका प्रतिवाद करने पर बिक्की का मां के साथ झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान बिक्की ने लोहे की रड से मां के सिर पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही मां की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद बिक्की फरार हो गया। इधर, हत्यारा बेटे की तलाश में जुटी प्रधान नगर थाना की पुलिस ने आज तड़के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्याकांड की गहनता के साथ जांच शुरू कर दी है।