
भारी मात्रा में अफीम समेत दो तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी, 09 सितम्बर (हि.स.)। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से जीआरपी की टीम ने 7 किग्रा अफीम समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह डाउन राजधानी एक्सप्रेस में चलाए गए तलाशी के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमार और कला राम के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपित राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से 7 किग्रा अफीम बरामद की गई है।
दोनों तिनसुकिया से राजधानी एक्सप्रेस में सवार होकर अफीम लेकर दोनों दिल्ली जा रहे थे। जब्त की गई अफीम की कीमत लगभग सात करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।