Sun. Sep 24th, 2023

भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी अशोक अग्रवाल ने किया नामांकन


हरदोई, 21 मार्च(हि. स.)स्थानीय प्राधिकरण एमएलसी के भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अशोक अग्रवाल ने आज नामांकन किया।
नामांकन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पार्टी के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने बैठक कर चुनावी रणनीति बनाई।
बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल, अवध क्षेत्र मंत्री नीरज वर्मा, सांसद जय प्रकाश रावत, अशोक रावत, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ,रजनी तिवारी, नितिन अग्रवाल, श्याम प्रकाश, प्रभाष कुमार, आशीष सिंह आशु ,रामपाल वर्मा ,अलका अर्कवंशी, नगर पालिका चेयरमैन सुखसागर मित्र मधुर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संजय सिंह, एस पी मौर्या, श्रवण कनौजिया, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, अनुराग मिश्र, जिला मंत्री अविनाश पांडे, अजय शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, भाजपा नेता राजाबक्श सिंह, सत्यम शुक्ला, अभिषेक ठाकुर, पूर्व ब्लाक प्रमुख समीर सिंह, भाजपा नेता पारूल दीक्षित,किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।