Wed. Mar 22nd, 2023

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई


हरिद्वार, 25 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रेम नगर आश्रम के अग्रसेन घाट पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज देशभर में उनकी 106वीं जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 25 सितंबर 1916 को दीनदयाल जी का जन्म यूपी के मथुरा में हुआ था। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर हम सब उन्हें शत-शत नमन करते हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे राजनेता रहे हैं जिन्होंने न केवल स्वयं भारत को भारत के दृष्टिकोण से जानने, समझने और देखने की दृष्टि विकसित की, अपितु अनेकों लोगो को भी वैसी ही दृष्टि प्रदान की।