Fri. Mar 24th, 2023

दिल्ली की आजाद मार्केट में इमारत गिरी, तीन घायल


नई दिल्ली, 09 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली के आजाद मार्केट में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन एक इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे में दबे तीन मजदूर घायल हो गए। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

अधिकारियों के मुताबिक अभी भी मलबे में 6-7 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।