Wed. Sep 27th, 2023

जमीन विवाद में इंजीनियरिंग छात्र की हत्या


सहरसा, 30 मार्च (हि.स.)। जिले के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव के बघैल टोला निवासी गोवर्धन यादव के पुत्र जयकांत कुमार (20) की मंगलवार देररात करीब ढाई बजे अपराधियों ने गोली मार दी।

घटना के संबंध में बताया जाता है की गोवर्धन यादव का अपने पड़ोसी ललन यादव से जमीन विवाद वर्षों से चल रहा है। इसी प्रतिशोध में दरवाजे पर सो रहे इंजीनियरिंग के छात्र जयकांत कुमार को कनपटी में गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि जमीन विवाद में रास्ते को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। इस कारण घटना का अंजाम दिया गया है।