
किशनगंज में हिन्दु नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव की तैयारी जोरों पर

किशनगंज 30 मार्च (हि.स.)। उतर बिहार के सीमावर्ती जिला किशनगंज में हिन्दु नववर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उत्सव 02 अप्रेल 2022 रोज शनिवार को हिन्दु नव वर्ष 2079 की शुरूआत को लेकर तैयारी के लिए यहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं इनके अणुषांघिक संगठन के तत्वाधान में तैयारी में जोर-शोर से लग चुके हैं। नव वर्ष की पहचान भगवा पताका लहराते हुए नगर भर में दिखेगा।
इस अवसर पर आरएसएस की रामकृष्ण प्रभात शाखा, हलीम चौक के स्वयंसेवकों की एक टोली ने बुधवार को शहर भर में जगह -जगह भगवा पताका से सभी रास्ते व घरों में लगाते हुए दीखे।मौके पर स्वयंसेवक की टोली में प्रमुख महाविद्यालय छात्र चन्द्र किशोर राम,उक्त शाखा के मुख्य शिक्षक उदय चौधरी,राहुल पासवान, गोविन्द पासवान,अजय पासवान,प्रिस चौधरी आदि सहित दर्जनों स्वयंसेवक उत्साहित दिखे।